Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

2011 में अल्मोड़ा के दोनों युवकों ने आपस में कर ली थी शादी और अब…

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से एक काहानी ऐसी सामने आ रही है जो अजीबोगरीब है। इस कहानी में अमित और ललित नाम के इन युवकों को बचपन से एक दुसरे से प्यार है। इन्होने कहा कि वे 2008 से एक दुसरे को बेपनाह प्यार करते हैं।


अल्मोड़ा से लगे सरसों गांव के समलैंगिक युवकों द्वारा विवाह करने के इस मामले में खबर है कि दोनों ने 2011 में यानी छह साल पहले शादी कर ली थी। और तब से वे साथ ही रहते हैं। इसमें से एक युवक चाहता है कि ऑपरेशन के जरिये लड़की बन जाए। इसके लिए वह डॉक्टरों के भी संपर्क में है। लड़की बनने जा रहे युवक ने कहा है कि अगर घर वालों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया तो वह गांव छोड़कर कहीं और चले जाएंगे।


दोनों ने बताया कि उन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई जीआईसी अल्मोड़ा में की और फिर बीए और एमए (प्राइवेट) की पढ़ाई भी साथ ही की। पढ़ाई में भी एक दुसरे की मदद में काम आते थे दोनों के बीच दोस्ती इस कदर परवान चडी कि दोनों ने जिंदगी भर साथ बिताने की कसमे खाकर शादी भी  कर ली थी।
उनकी शादी में सिर्फ वो दोनों  ही थी।
अमित ने हार्मोंस बदलने वाली दवाइयों का सेवन करना भी शुरू कर दिए है जिससे उसकी आवाज लड़की  की तरह होनी लगी है। जल्दी ही वो सेक्स बदलने के लिए वह दिल्ली में कुछ डॉक्टरों के भी संपर्क में भी है। ललित की उम्र 31 साल और अमित की उम्र 26 साल है।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *