Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

इस लड़की के गले में 3 घंटे तक लिपटा रहा ये खतरनाक सांप, उसके बाद जो हुआ…

हाल ही में यूपी के कानपूर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई सन्‍न रह गया है। दरअसल हुआ ही कुछ ऐसा कि लोगों के होश उड़ गए बता दें कि कानपूर के रहने वाली एक लड़की जब अपने घर में सो रही थी तब उसके गले में करीब 3 घंटे तक एक सांप लिपटा हुआ था लेकिन लड़की के गले में सांप तो था पर लड़की बेसुध होकर सो रही थी।
इस बात का पता तब चला जब बताया जा राह है कि कानपुर के अरखैया थाना क्षेत्र में रहने वाले श्रवण कुमार की बेटी खुशबु दोपहर में सो रही थी। बाहर बरामदे में चादर ओढे खुशबु को जब काफी देर सोते हुए हो गया तो उसकी चाची ने उसे उठाने के लिए उसकी चादर खींच ली। जैसे ही खुशबु की चाची ने चादर हटाई, वो अचंभित रह गई। एक सांप खुशबु के गले में लिपटा हुआ था और फन उठाये हुए खड़ा था और फिर क्‍या था धीरे धीरे सभी गांव वाले श्रवण कुमार के घर ये नजारा देखने इकठ्ठा हो गए।
सांप के युवती के गले से हटते ही, युवती बेहोश हो गई। लड़की के परिवार वाले इस घटना को दैवीय चमत्कार मान रहे है। उनका कहना है की तीन घंटे तक सांप के गले में लिपटे रहने के बावजूद उसने लड़की को नहीं डंसा, यह केवल चमत्कार ही हो सकता है। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय खुशबु के गले में सांप था उस समय तक खुशबु सबके सवालों का जवाब दे रही थी। यही नहीं खुशबु ने सभी को आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद जैसे ही सांप खुशबू के गले से सांप उतर कर चला गया, वैसे ही खुशबु बेहोश हो गई। वहीं खुशबू के होश आने पर उसने अपने परिजन को बताया की उसके सपने में नाग देवता आए थे, उन्होंने ही मुझे बताया था की बहुत जल्द मैं तुम्हारे पास आने वाला हूँ। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगो ने सांप को शिव का रूप समझकर, फुल मालाओं की वर्षा करने शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *