Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

इस मॉडल को शावक के साथ खेलना पड़ा महंगा, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

स्टंट तो आपने बहुत से देखें होंगे। वो भी जानवरों के साथ… जी हां जानवरों के साथ स्टंट करने का तो जैसे लोगों में क्रेज हो गया हो। जानवरों के साथ स्टंट का क्रेज लोगों में तब और बढ़ गया, जब कलर्स चैनल में प्रसारित होने वाला शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में कंटेस्टेंट कभी सांप के साथ, कभी चीटियों, तो कभी भयानक दिखने वाले कीड़े- मकोड़ों के साथ स्टंट करते दिखे।.
आजकल लोग स्टंट करते हैं और उसकी तस्वीर- वीडियो भी खूब शेयर करते हैं। और ऐसे वीडियो वायरल भी बड़े धड़ल्ले से हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे आपने एक बार देख लिया तो फिर बार- बार देखे बिना आप रह नहीं पाएंगे। ये वीडियो है रुस की राजधानी मास्को का। जिसे वहां की स्वेता बिलियालोवा नाम की एक मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि व्हाइट रंग का टॉप पहने हुए इस मॉडल के हाथ में शेर का बच्चा है। शेर के बच्चे को शावक कहते हैं। जी हां वीडियो में साफ दिख रहा है कि मॉडल शावक के साथ खूब मस्ती कर रही है, उसे खूब पुचकार रही है और उसके साथ खेल रही है।

शावक के साथ खेलने पर मॉडल का हुआ बुरा हाल !

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रुसी मॉडल स्वेता बिलियालोवा शावक को अपनी गोद में उठाती है और थोड़ा आगे बढ़ती है। मॉडल शावक को अपने बांहों में उठाकर उसे अपने सामने रखती है और उसे पुचकारती है। तभी अचानक ऐसा वाक्या होता है, जिसे देखकर आपकी हंसी रुकेगी नहीं। अगर आपकी नजर मॉडल के चेहरे पर है तो आप देखेंगे कि किस तरह मॉडल के चेहरे के हाव- भाव तुरंत ही बदल जाते हैं। मॉडल का पूरा चेहरा अचानक गीला हो जाता है।
एक स्टंट ऐसा भी…
दरअसल मॉडल जैसे ही शावक को उपर उठाती है, शावक वेसे ही तेज धार के साथ सू- सू यानि की पेशाब कर देता है। इसीलिए जब उस शेर के बच्चे ने पेशाब करना शुरू किया तो कुछ सेकंड तक तो वो मॉडल कुछ समझ ही नहीं पायी कि आखिर हो क्या रहा है। जब मॉडल ने उस शावक को गोद में उठाया तो उसे ज़रा भी अंदाजा नहीं था कि वो इस तरह कि शैतानी हरकत भी कर सकता है।
लेकिन अगर शावक की ओर से सोचा जाए तो अब भला उस छोटे बच्चे को क्या मालुम है कि वो एक बड़ी हस्ती या मॉडल है, उसे तो ज़ोर की लगी थी तो उसने हल्का हो लिया। वहीं एक यूजर ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया और कहा कि उस शेर के बच्चे ने उस पर पेशाब नहीं किया बल्कि कैमरे के पीछे से पिचकारी मारते हुए मॉडल के चेहरे पर पानी डाला गया है।
बहरहाल, सच्चाई जो भी हो लेकिन इस बात को लेकर कई लोग इस मॉडल का मजाक भी उड़ा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मॉडल स्वेता बिलियालोवा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हॉट फोटोज के जरिए वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस वीडियो को 700000 से अधिक लोग देख चुके हैं।

देखें वीडियो:

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *