Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

मां धारी देवी का अद्भुत रहस्य...जानिए...

उत्तराखंड में श्रीनगर से करीब 14 किमी दूरी पर प्राचीन सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर स्थित है। यहां प्राचीन मंदिर बांध की झील में डूब गया है, लेकिन इसके बाद भी भक्तों की आस्था नहीं डिगी। यहां से मां काली स्वरूप धारी देवी की प्रतिमा को उसी स्थान पर अपलिफ्ट कर अस्थायी मंदिर में स्थापित किया गया है। बांध की झील के ठीक बीचों-बीच अब नए मंदिर का निर्माण चल रहा है। भारत में कई चमत्कारों के बारे में आपने सुना होगा। ऐसा ही एक चमत्कार धारी देवी के मंदिर में भी देखने को मिलता है। इस मंदिर में देवी माता दिन में तीन बार अपना रूप बदलती है। लेकिन इनका गुस्सा भी किसी से छुपा नहीं है। कहते हैं केदारनाथ में आया प्रलय धारी देवी के गुस्से का ही नतीजा था। देवभूमि उत्तराखंड के रक्षक के रूप में धारी देवी को जाना जाता है। इस मंदिर में रोजाना माता तीन रूप बदलती है। मां प्रात:काल कन्या, दोपहर में युवती और शाम को वृद्धा का रूप धारण करती हैं। पौराणिक धारणा के अनुसार एक बार भयंकर बाढ़ में कालीमठ मंदिर बह गया था। लेकिन धारी देवी की प्रतिमा एक चट्टान से सटी होने के कारण धारो गांव में बह कर आ गई थी। गांववालों को धारी देवी की ईश्वरीय आवाज सुनाई दी थी कि उनकी प्रतिमा को वहीं स्थापित किया जाए। जिसके बाद गांव वालों ने माता के मंदिर की स्थापना वहीं कर दी। पुजारियों के अनुसार मंदिर में माँ काली की प्रतिमा द्वापर युग से ही स्थापित है। कालीमठ एवं कालीस्य मठों में माँ काली की प्रतिमा क्रोध मुद्रा में है, परन्तु धारी देवी मंदिर में काली की प्रतिमा शांत मुद्रा में स्थित है।लेकिन शांत मुद्रा में दिखने वाली धारी माता के गुस्से को दुनिया ने उस वक्त देखा, जब एकाएक देवभूमि पानी में समा गई। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से कुछ दूरी पर कलियासौड़ के समीप मां धारी देवी का मंदिर स्थित है। ऋषिकेश से मंदिर करीब 115 किमी की दूरी पर है। धारी देवी को मां शक्ति के रूप महाकाली के रूप में पूजा जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *