Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

केदारनाथ के लिए एक्शन मोड में पीएम मोदी, 2018 बनाएगा इतिहास !

पीएम मोदी उत्तराखंड के बाबा केदार के बड़े भक्त कहे जाते हैं। जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि 2019 के चुनावों के लिए शंखनाद केदारनाथ से ही होगा। मोदी खुद चाहते हैं कि इस बार कहीं और से नहीं बल्कि उस केदार धाम से ही चुनाव की जंग में जीतने का पहला आशीर्वाद लेेंगे। मोदी ने रा्य सरकार को टारगेट दिया है कि केदार में हो रहे तमाम कामों को 2018 दशहरे से पहले निपटा लिया जाए।
 नए स्वरूप में दिखने वाले केदार धाम को अगले साल दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को समर्पित करेंगे। मोदी सरकार ने प्रदेश सरकार को पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए एक्टिव मोड में काम करने के निर्देश दे दिए हैं। केदारनाथ को नए सिरे से बनाने की कवायद चल रही है। प्रदेश सरकार इसमें केंद्र के सहयोग के साथ ही अलग अलग औद्योगिक समूहों के साथ मिलकर निर्माण कार्यों को गति दे रही है। अब आपको बताते हैं कि आखिर यहां क्या क्या तैयार किया जाना है। केदारनाथ धाम के आसपास सुरक्षा दीवार तैयार की जानी है। मंदाकिनी और सरस्वती नदी के संगम पर घाट का निर्माण किया जाना है। ये काम टिहरी हाइड्रोपावर डेवलपमेंट कारपोरेशन के जरिए हो रहा है।
इसके साथ ही सरस्वती नदी में बाढ़ सुरक्षा का काम जिंदल ग्रुप को सौंपा गया है। इन सब बातों का प्रस्ताव केदारनाथ विकास न्यास को दे दिया गया है। इसके अलावा एक और खास काम होना है। केदारनाथ मंदिर के द्वार से सरस्वती और मंदाकिनी नदी के संगम पर 300 मीटर के स्पान में लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। इन लाउडस्पीकर पर भजन और संगीत चलेगा, जिससे केदार की महिमा भक्तों को सुनाई जाएगी। यहीं 300 मीटर के दायरे में दो जगहों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर यात्रियों को ये ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। केदारनाथ में आपदा के दौरान तीर्थ पुरोहितों के साथ सरकार ने 113 घर बनाने का करार किया था। इनमें से अब तक 40 घर ही बन पाए हैं।
बाकी 73 घरों का निर्माण जिंदल ग्रुप द्वारा किया जाएगा। इसमें केदारनाथ के मास्टर प्लान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही गौरीकुंड से केदारनाथ तक के पैदल ट्रैक रूट को चौड़ा किया जाएगा। ओएनजीसी ग्रुप को ये कांम सौंपा गया है। केदारनाथ में ठोस और तरल कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था की जानी है। एनजीटी की गाइडलाइंस के तहत यहां नई योजना तैयार होगी। हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के बीच दिल्ली में बैठक हुई थी। बैठक में साफ किया गया है कि 2018 के दशहरा में ये काम पूरे कर लिए जाएंगे।

एक झलक उत्तराखंड संस्कृति की!

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *