
हल्द्वानी क्षेत्र के शीशमहल में एक महिला गुंजन ने कल दोपहर करीब दो बजे घर मे पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. परिवार में मातम छा गया. परिजनो ने काठगोदाम थाना पुलिस को करीब 4 बजे सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम फौरन शीशमहल पहुंची. काठगोदाम के दारोगा के साथ एक महिला कांस्टेबल भी थी. महिला कांस्टेबल का नाम देवकी है
पुलिस द्वारा पंचनामे की कार्रवाई
घर में मातम और रोने की आवाजों के बीच गुंजन का 16 दिन का बेटा भूख से बिलख रहा था.
मां के ममत्व से सदा के लिए विमुख हो चुके इस नन्हे बच्चे की असली पीड़ा को देवकी समझ चुकी थी.
उसने बच्चे को गोद मे उठाया, सीने से लगाया और अपना दूध पिलाकर अबोध को ममत्व से सींच दिया.
भूख शांत हुई तो बच्चा एकटक इस मां को निहारने लगा.
पुलिस की वर्दी के पीछे छिपे इस मां के दिल ने दोहरी जिम्मेदारी निभाकर सबकी आंखें नम कर दी.
0 Comments