Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, भारतीय सेना में बंपर भर्तियां !

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप सेना में भर्ती होने का जज्बा अपने दिल में लिए चलते हैं तो ये खबर आपके लिए है। 5 अक्टूबर से सेना भर्ती रैली शुरु होने जा रही है। बताया जा रहा है कि राजधानी देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित बीरपुर सेना ग्राउंड में 5अक्तूबर से सेना के लिए भर्ती रैली शुरू होने जा रही है। ये रैली करीब एक हफ्ते तक चलेगी। इस रैली में सिर्फ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के युवा हिस्सा ले सकेंगे। सेना के लैंसडौन भर्ती कार्यालय की ओर से ये भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने का पूरा अनुमान है। इस वजह से सेना के साथ ही पुलिस और प्रशासन ने भी भर्ती रैली के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 5 और 6 अक्तूबर को एजुकेशन हवलदार के पदों के लिए भर्ती होनी है। इस रैली में वो युवा हिस्सा लेंगे, जिन्होंने सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया होगा।
इसके अलावा 5 अक्टूबर को सेना भर्ती हेडक्वॉर्टर लखनऊ, सेना भर्ती ऑफिस आगरा और वाराणसी के अधीनस्थ एजुकेशन हवलदार के अभ्यर्थी रैली में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 6 अक्टूबर को सेना भर्ती कार्यालय बरेली, मेरठ, अल्मोड़ा, अमेठी, लैंसडौन और पिथौरागढ़ के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल लेंगे। इसके बाद 7 और 8 अक्टूबर को पौड़ी के सभी ट्रेड के अभ्यर्थी एस भर्ती रैली में हिस्सा ले सकेंगे। 7 अक्टूबर को ही पौड़ी गढ़वाल, श्रीनगर, धूमाकोट, थलीसैंण और यमकेश्वर के युवा इस रैली में हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा 6 अक्टूबर को बताया जा रहा है कि इसके बाद 11 और 12 अक्तूबर को शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके साथ ही मेडिकल परीक्षण भी होगा। सेना ने भर्ती के लिए आने वाले युवाओं से अपने एडमिट कार्ड के साथ ही आधार कार्ड और अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लाने को कहा है।
खास बात ये है कि इस भर्ती में कोई भी मोबाइल फोन लेकर नहीं जा पाएगा। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर मोबाइल लाने पर बैन लगा है। उत्तराखंड में सेना लगातार भर्ती रैलियां करती जा रही है। इस वक्त उत्तराखंड बेरोजगारी और पलायन की मार झेल रहा है। ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे देवभूमि के युवाओं के लिए इससे बेहतर मौका नहीं होगा। माना जा रहा है कि आगे भी सेना द्वारा कई भर्ती रैलियां शुरू की जाएंगी। उत्तराखंड के ज्यादा से ज्यादा युवा सेना में शामिल हो सकें, इसके लिए भारतीय सेना लगातार काम कर रही है। वैसे भी उत्तराखंड के युवाओं के दिल में सेना में शामिल होने का जुनून उफान मारता है। इसलिए ये मौका उन युवाओं के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है, जो देश की सेना में शामिल होकर सरहद पर देश की रक्षा करना चाहते हैं। इस खबर को और भी लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर जरूर करें।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *