Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

चलते हुए मेट्रो पर स्‍टंट कर रहा था ये शखस उसके बाद जो हुआ वो देखकर दंग रह जाएंगे आप, देखें वीडियो


वो कहते है न कि अनहोनी, कभी भी और किसी के भी साथ हो सकती है। इस बात का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि कब क्या हो जाये, इसलिए हमेशा हमे बचके रहना पड़ता है, लेकिन ये बात स्‍टंट करने वाले शौकीन लोगों को कौन समझाए। स्टंट मारने का शौक बहुत से लोगों को होता है और वो ऐसे ही खतरनाक स्टंट भी दिखाते हैं।
इस स्टंट बाजी में कई लोग अपनी जान तक गंवाते है तो कुछ लोग ये स्टंट्स करने में कामयाब भी हो जाते है लेकिन इस तरह के स्टंट करना कहीं सेफ जगह पर ही अच्‍छा होता है ताकि इससे आपकी जान बच सके। यही कारण है कि पब्लिक प्लेस पर स्‍टंट करना मना होता है। लेकिन आपको बता दें कि आज जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर ही किसी की भी रूह कांप जाएगी।

जी हां इस वीडियो में आप देखेंगे एक स्‍टंट मैन अपनी जान जोखिम डालने के साथ ही साथ कई और लोगो के लिए भी मुसीबते खड़ी कर चुका है। बता दें कि ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया के पर्थ का है जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे एक व्यक्ति मेट्रो के पिछले हिस्से के वाइपर पर चढ़ा हुआ था और लटकते हुए सफ़र कर रहा है देखने से तो यही लगता है कि ये स्‍टंट मैन पहले ट्रेंड है लेकिन उसे देखकर कई लोगो में दहशत मच गई।
आपको बता दें कि ये मेट्रो लगभग सौ किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा स्पीड से चल रही थी जिसपर ये सवार था। वहीं बता दें कि ये विडियो ट्रेन के साथ ही चल रही एक कार से लिया गया है जिसे यूट्यूब पर डाल दिया गया है और अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक इसे लाखों लोगों ने देखा और शेयर भी किया है। इस एडवेंचर को कुछ लोग मूर्खता वाली हरकत बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये न सिर्फ अपनी जन को जोखिम में डालने वाली हरकत थी बल्कि इससे बाकी युवाओं के बीच भी काफी गलत सन्देश जाता है।

देखेंं वीडियो:



Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *