कलयुग में भी एक ऐसी महिला है जिसके पाँच पति है। जी हाँ आपको सुनने में भले ही बड़ा अजीब लगे लेकिन आज के दौर में भी एक कलयुग की द्रोपदी है जिसके पाँच पति है। पहाड़ पर रहने वाली 25 साल की राजो वर्मा अपने पांच पतियों के साथ एक ही कमरे में रहती हैं। और सभी फर्श पर कंबल बिछाकर साथ ही सोते हैं।
एक बच्चे की मां राजो जो हर रात अलग-अलग भाई के साथ सोती है और उसे यह नहीं मालूम कि 5 साल के उसके बेटे का बाप पांच पतियों में से कौन हैं।
एक महिला के कई पति यह देखने व सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन देहरादून के पास एक छोटे से गांव में सदियों पुरानी यह परंपरा आज भी कायम है। इस परंपरा के अनुसार महिला को अपने पहले पति के सभी भाइयों के साथ शादी करनी होती है।
पांच पतियों वाली राजो का कहना है कि शुरुआत में उसे यह परंपरा बहुत बेतुकी लगी थी। लेकिन अब वह नहीं चाहती कि ऐसा किसी और के साथ हो।
राजो और उसके पहले पति गुड्डू की शादी 8 साल पूर्व हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। इसके बाद राजो ने अन्य भाइयों बैजू [32 साल], संत राम [28 साल], गोपाल [26 साल] और दिनेश [19 साल] के साथ विवाह किया। दिनेश के 18 साल के होने पर उसने अपना पांचवां ब्याह रचाया।




0 Comments