Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

जाने करवा चौथ के व्रत में क्या करे और क्या न करे !

ये तो सब जानते है कि आज करवा चौथ है. ऐसे में सभी महिलाओ ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत तो जरूर रखा होगा. इसके इलावा बहुत सी कुंवारी लड़किया भी अच्छे वर की चाहत में ये व्रत रखती है. गौरतलब है कि करवा चौथ के दिन आपको केवल लाल पीले और गुलाबी रंग के कपडे ही पहनने चाहिए क्यूकि ये रंग सुहागन की सुंदरता में चार चाँद लगा देते है. इसके इलावा इस दिन महिलाओ को नीले, भूरे, काले और सफ़ेद रंग के कपडे नहीं पहनने चाहिए.
बता दे कि व्रत कथा की पूजा सम्पन्न करने के बाद यदि किसी गरीब को भोजन खिलाया जाए तो इसका काफी पुण्य लाभ आपको मिलता है और साथ ही आपका व्रत भी सार्थक हो जाता है. इसके इलावा चाँद देखने से पहले महिलाओ को माँ गौरी की पूजा करना नहीं भूलना चाहिए. इसमें कोई शक नहीं कि पति की तरक्की और लम्बी आयु के लिए महिलाओ द्वारा रखा जाने वाला ये व्रत पत्नियों के प्रेम का सच्चा प्रमाण है. जी हां तभी तो महिलाएं इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार करती है. इस दिन सुबह चार बजे उठ कर महिलाएं सरगी खाती है और फिर पूरा दिन बिना कुछ खाये पीये ही रहती है.


ये तो सबको मालूम है कि इस दिन महिलाएं चाँद देखने के बाद अपने पति के हाथो से पानी पीकर ही अपना व्रत पूरा करती है. बरहलाल इस दिन सोलह श्रृंगार करना भले ही एक पुरानी परम्परा हो, लेकिन आज के समय में इस दिन ने एक फैशन का रूप धारण कर लिया. जी हां ये श्रृंगार इसलिए किया जाता है ताकि उनके पति उन्हें छोड़ कर कही न जाएँ. हालांकि ये बात अलग है कि आज के समय में महिलाएं और लड़किया इस दिन की तैयारी महीना पहले ही शुरू कर देती है. तभी तो करवा चौथ आने से पहले मेहँदी, साड़ियों और चूडियो की दुकान पर महिलाओ की मानो भीड़ सी लग जाती है.

बरहलाल हम तो यही चाहते है कि आज के दिन हर महिला का व्रत सफल हो और उन्हें इस व्रत का अच्छा फल मिले

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *