Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

तीन धारा के पास वाहन दुर्घटना में चार की मौत, आठ घायल


ऋषिकेश। रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश जा रहा वाहन तीन धारा के पास गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों देवप्रयाग पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश जा रहे वाहन में बारह लोग सवार थे। तीन धारा के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन की गति सामान्य से अधिक थी। दुर्घटना की वजह तेज गति बताई जा रही है। गहरे खाई में गिरे वाहन में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। आठ घायलों को देवप्रयाग चिकित्सालय में भर्ती किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानी पुलिस तथा एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *