एकता कपूर (Ekta Kapoor) की वेब सीरीज गंदी बात (Gandii Baat) फेम एक्ट्रेस अन्वेषी जैन (Anveshi Jain) सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। गंदी बात वेब सीरीज में अन्वेषी जैन के काम को काफी सराहा गया है। ‘गंदी बात’ एक बोल्ड वेब सीरीज है जिसके चलते अन्वेषी जैन और उनके परिवार के बीच काफी तकरार रही थी।
अन्वेषी जैन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि Gandii Baat वेब सीरीज को उनके शहर में नहीं देखा जाएगा।
अन्वेषी जैन ने कहा था कि, ‘ मैं उस दौर को याद नहीं करना चाहती हूं। मुझे लगा कि Gandii Baat वेब सीरीज को मेरे शहर में नहीं देखा जाएगा और ना ही इस शो के बारे में मेरे घरवालों को पता चलेगा। लेकिन मेरा ऐसा सोचना गलत था।
मेरे घरवालों को इस बारे में पता चल गया और जब मेरे पास मेरे पिता का कॉल आया तब मैं काफी हैरान रह गई थी। उन्होंने जैसे ही मुझसे इस वेब सीरीज के बारे में बात करना शुरू की, मैंने वहीं रोना शुरू कर दिया था।’
अन्वेषी ने बताया कि शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन बाद में मेरे घरवालों ने मेरा पक्ष सुना और पूरी बात सुनकर हमारे बीच सब ठीक हो गया। अब मेरा परिवार मेरी हर बात समझते हैं और मेरे फैसलों के साथ खड़े रहते हैं। उन्हें मुझ पर पूरा यकीन है और मेरे लक्ष्यों को पाने में वह अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर अन्वेषी की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम एकाउंट पर ही उनके 28 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
अन्वेषी एक्ट्रेस होने के साथ ही मॉडल और शो होस्ट भी हैं। अन्वेषी अपने नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं जिसके माध्यम से वह फैंस को एंटरटेन करती हैं। अन्वेषी जैन जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। अन्वेषी इन दिनों गुजराती फिल्मों में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। वह ‘जी’ मूवी में काम कर रही हैं।


0 Comments