Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

आज से देश में होंगे कई बदलाव

आज से पूरे देश में कई बदलाव होने वाले हैं। मसलन आज से ट्रेनों के लिए तत्काल के टिकट की टाइमिंग में मामूली फेरबदल हो रही है, तो बीएसएनएल पूरे देश में रोमिंग फ्री कर रही है । इसके अलावा कहीं बिजली महंगी हो रही है तो वहीं एक बड़े मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। ऐसे ही पांच बड़ी बातें, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। ट्रेनों में तत्काल बुकिंग के लिए आज से नया सिस्टम लागू होगा। अब तत्काल टिकट सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक सिर्फ एसी क्लास के मिलेंगे। वहीं नॉन-एसी के टिकट 11:00 से 12:00 बजे तक बुक कराए जा सकेंगे।

                 रेलवे ने यात्रियों को सुविधा देते हुए और बुकिंग वेबसाइट व टिकट खिड़कियों पर बोझ कम करने के लिए यह कदम उठाया है। बीएसएनएल के दस करोड़ मोबाइल फोन ग्राहकों के लिए रोमिंग सर्विस आज से देश भर में फ्री होगी बीएसएनएल देश की पहली मोबाइल सर्विस कंपनी है, जो यह सर्विस फ्री देने जा रही है। दिल्ली में आज से बिजली 6 फीसद तक महंगी हो जाएगी। दिल्ली के पावर रेग्युलेटर डीईआरसी ने बिजली कंपनियों की मांग के बाद पीपीएसी बढ़ाने का फैसला किया था। 

                ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुना सकता है। 3 मई को इस परीक्षा के दौरान हरियाणा के रोहतक में पेपर लीक करते कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 8 जून को सु्प्रीम कोर्ट ने एआईपीएमटी परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रैजुएट की 54 हजार सीटों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। ऑनलाइन आवेदन जहां सोमवार रात 12 बजे तक संभव है, वहीं ऑफलाइन आवेदन आठ कॉलेजों में बने केंद्रों पर दोपहर तीन बजे तक ही हो सकेगा। पहली कट ऑफ लिस्ट 25 जून को जारी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *