Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

Common Man: दो महीनों में 91 हजार आया केजरीवाल के घर का बिजली बिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार एक नई मुश्किल में पड़ सकते हैं। एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि उनके सरकारी घर का बिजली का बिल 91 हजार रुपए आया है। केजरीवाल का सरकारी घर सिविल लाइंस में स्थित है। ये आरीटीआई पेशे से वकील और आरटीआई एक्टिविस्ट विवेक गर्ग ने दायर की थी। गर्ग द्वारा दायर की गई आरटीआई के जवाब में दिल्ली सरकार के जनरल एडमिन्स्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने केजरीवाल के घर के बिजली बिल की जानकारी दी है। 

                जवाब के साथ-साथ बिजली बिल की कॉपी भी पेश की गई है। वहीं अब इस मामले को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण कपूर ने कहा, \'केजरीवाल के आवास पर दो मीटर लगे हैं। एक मीटर से 55 हजार रुपए और दूसरे मीटर से 48 हजार रुपए का बिल आया है। हम चाहते हैं आप के सभी मंत्रियों के घरों-दफ्तरों के बिजली बिल को सार्वजनिक किया जाए।\' दूसरी ओर आप सरकार ने भी मुख्यमंत्री आवास का इतना ज्यादा बिल आने के बाद इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *