महाभारत, रामायण, श्री कृष्णा देखकर ही तो हम बड़े हुए हैं। उत्तराखंड के लिए कहा जाता है कि जब रामायण, महाभारत या फिर श्री कृष्णा सीरीयल शुरू हुए थे तो गांव में किसी एक के पास ही टेलिविजन हुआ करता था। ऐसे में रविवार को तो लोगों की भीड़ लग जाती थी। आपको इन सीरीयल में भगवान कृष्ण का रोल अदा करने वाला शख्स तो अच्छी तरह से याद होगा। एक महान कलाकार जिसने भगवान श्रीकृष्ण के किरदार को इस तरह से निभाया कि लोग उनमें भगवान कृष्ण को ही देखने लगे थे। लोग टीवी के सामने हाथ जोड़ते थे और ये तो आप सभी का अनुभव भी होगा।
इस कलाकार के मुख से गीता की वाणी सुनकर आनंद की अनुभूति होती थी। लोगों ने भी इस कलाकार को खूब सम्मान दिया है। खास बात ये है कि लोग उनके नाम को उतना नहीं जानते, जितना उनका चेहरा पहचानते हैं। तो आज पहले उनका नाम भी जान लीजिए। वो कलाकार हैं कृष्ण सर्वदमन बनर्जी।
सर्वदमन बनर्जी मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। आजकल वो उत्तराखंड की योगनगरी ऋषिकेश में गंगा के किनारे बस गए हैं। अब वो यहां लोगों को योग-ध्यान सिखाकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। सर्वदमन बनर्जी कहते हैं कि एक उम्र तक ही शौक और दौलत के पीछे भागा जाता है। उसके बाद इंसान को शांति की तलाश होती है। इसके बाद बनर्जी कहते हैं कि वो यहाँ लोगों को योग-ध्यान सिखाते हैं। हर दिन मां गंगा के दर्शन से उन्हें शान्ति मिलती है। सर्वदमन बनर्जी को उत्तराखंड में सकून मिलता है। बनर्जी कहते हैं कि जो शांति उत्तराखंड में है, शायद वो कहीं भी नहीं मिल सकती, चाहे दुनिया के किसी भी कोने में ही क्यों ना चले जाएं।
0 Comments