Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

बारिश का कहर : कोटद्वार में बादल फटा, चार की मौत

भारी बारिश और बादल फटने से कोटद्वार में कहर बरपा है। कोटद्वार के पनियाला बरसाती नाला में बादल फटने से कई गांवों में मलबा घुस गया है। मलबा और तेज बहाव में चार लोगों की जान चली गई है। वहीं जलभराव में शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। हादसे में तीन लोग झुलस गए हैं। यह पूरा इलाका जलमग्न हो गया। एसडीआरएफ की तीन टीम मौके पर रेस्क्यू कर रही है। रिफ्यूजी कालोनी में पनियाला नाले के उफान में लक्ष्य अरोड़ा पुत्र सीपी अरोड़ा और ज्योति अरोड़ा पत्नी दर्शन की पानी में बहने से मौत हो गई। वहीं, मानपुर गांव में सुरक्षा दीवार ढहने से इसके मलबे में दबकर शांति देवी पत्नी राई सिंह व अजीत कुमार पुत्र बालक राम की मौत हो गई। जलभराव के दौरान शार्ट सर्किट से एक मकान में आग यही नहीं, रिफ्यूजी कालोनी में जलभराव के दौरान शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर भी फट गया। हादसे में हरेंद्र भाटिया (48) पुत्र ओमप्रकाश, उनके बेटे राहुल भाटिया (19) और रेनू भाटिया (42) पत्नी सुरेंद्र भाटिया झुलस गए। तीनों को कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घरों में बारिश का पानी घुसने से घर का सामान खराब वहीं, देहरादून, ऋषिकेश, कोटद्वार आदि शहरों में कई लोगों के घरों में बारिश का पानी घुसने से घर का सामान खराब हो गया। नैनीताल जिले में चोरगलिया के आमखेड़ा गांव की वृद्धा के शव की अंत्येष्टि करने गए 20 लोग शाम सात बजे नंधौर व कैलाश नदी के बीच टापू पर फंस गए। इन्हें देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *