कहते हैं बॉलीवुड की जिंदगी जिसने एक बार जी ली वह दुबारा अपनी साधारण जिंदगी में लौट कर नहीं आ सकता, पर बॉलीवुड सुपरस्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस मिथ को तोड़ दिया है। जब भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी शूटिंग से फ्री होते हैं वह हमेशा ही अपने गांव चले जाते हैं। वहां पर जाकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी खेती करते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को हल और फावड़ा चलाते हुए देख इस गांव के लोग हैरानी में पड़ जाते हैं। बॉलीवुड का इतना बड़ा सुपरस्टार गांव में जाकर हल और फावड़ा चला रहा है। आज के युवाओं को नवाजुद्दीन सिद्दीकी से सीख लेनी चाहिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करके अपनी जगह बॉलीवुड में जगह बनाई। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बॉलीवुड में ऐसा असर है कि इनके बिना कोई भी फिल्म पूरी नहीं मानी जाती। एक्टर से लेकर कॉमेडियन, विलेन तक के सारे रोल नवाजुद्दीन सिद्दीकी बड़ी ही आसानी से निभा लेते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सबसे पहली फिल्म सरफरोश थी जिसमें उन्होंने छोटा सा किरदार निभाया था। सिद्दीकी को असली पहचान गैंग ऑफ वासेपुर फिल्म से मिली। खेती करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखकर लोग अक्सर ही पूछा करते हैं इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद भी आप खेती करते हैं इस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जवाब होता है कि यह खेत मेरे है मैं किसी और के खेत में खेती नहीं कर रहा हूं फिर इसमें शर्माने की क्या बात है.




0 Comments