Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

जमशेदपुर की अनामिका बनीं KBC-9 की पहली करोड़पति

अमिताभ बच्चन के केबीसी सीजन-9 को उसका पहला करोड़पति मिल गया है। झाकखंड के जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार ने एक करोड़ रुपये की धनराशि जीत ली है और वह इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक गुरुवार को ही गोरेगांव फिल्मसिटी में इस एपिसोड की शूटिंग पूरी हुई है। इस एपिसोड में अनामिका 7 करोड़ के सवाल तक पहुंच गई थीं लेकिन उन्होंने ज्यादा रिस्क ना लेते हुए क्विट करना ही ठीक समझा और एक करोड़ की धनराशि जीत ली।
एक महीने बाद मिला पहला करोड़पति
केबीसी के इस सीजन को ऑन एयर हुए करीब एक महीना हो चुका है, अब तक कोई भी प्रतिभागी करोड़पति का ये टैग हासिल नहीं कर पाया था। वैसे अनामिका से पहले वीरेश चौधरी केबीसी से 50 लाख रुपये की धनराशि जीत चुके हैं। वह भी एक करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गए थे, मगर उन्होंने रिस्क न लेते हुए क्विट कर दिया था।
सोशल वर्कर हैं अनामिका
गुरुवार को जमशेदपुर की अनामिका मजमूदार केबीसी सीजन 9 की पहली करोड़पति बनीं। अनामिका दो बच्चों की मां हैं और पेशे से वह एक सोशल वर्कर हैं।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *