Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

इंटिमेट सीन्स से भरपूर 'हेट स्टोरी 4' का बोल्ड ट्रेलर रिलीज, देखें

बॉलीवुड के डायरेक्टर विशाल पंडया की 'हेट स्टोरी' सीरिज अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती है. आज इसी सीरिज की अगली फिल्म 'हेट स्टोरी 4' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में इंटिमेट और बोल्ड सीन्स की भरमार हैं. इसके साथ ही इस ट्रेलर में कुछ डायलॉग्स भी दमदार हैं.

ट्रेलर से फिल्म की कहानी के बारे में भी पता चल गया है. इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जिससे दो भाइयों को प्यार हो जाता है. एक से वो खुद प्यार करती है तो दूसरा उससे जबरदस्ती हासिल करना चाहता है. इन दोनों भाइयों के पिता के  किरदार में बॉलीवुड के मशहूर विलेन गुलशन ग्रोवर हैं. वो कहते हैं, ''मेरा एक बेटा जिस लड़की से शादी करना चाहता है मेरे दूसरे बेटे ने उस लड़की के साथ पहले ही सुहागरात मना चुका है.'' इसके बाद शुरू होता है दोनों भाइयों में शह और मात का खेल.
hate-story2
इस फिल्म में उर्वशी रौतेला और करन वाही मुख्य भूमिका में हैं. ट्रेलर में दोनों की केमेस्ट्री बहुत ही अच्छी दिख रही हैं. वहीं बोल्ड सीन के मामले में इस फिल्म ने पिछली तीनों

'हेट स्टोरी' 2012 में रिलीज हुई थी जिसमें पाओली दाम मुख्य भूमिका में थीं. इसे विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म से पाओली ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 9 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 16.43 करोड़ की कमाई की थी.

इसके बाद विशाल पांड्या 2014 में 'हेट स्टोरी 2' लेकर आए जिसमें सुरवीन चावला, जय भानुशाली और सुशांत चावला मुख्य भूमिका में दिखाई दिए. 15 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 31.07 करोड़ की कमाई की.

इस सीरिज में लोगों को बढ़ती दिलचस्पी को देख विशाल पांड्या 2015 में 'हेट स्टोरी 3' लेकर आए  जिसमें ज़रीन खान, डेजी शाह, करन सिंह ग्रोवर और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में नज़र आए. ये फिल्म भी काफी बोल्ड थी और इसके गाने बहुत पॉपुलर हुए थे. 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 55 करोड़ की कमाई की. अब 'हेट स्टोरी 4' का ट्रेलर आ गया है. पोस्टर रिलीज के समय से ही ये फिल्म सुर्खियों में हैं.



loading...

Post a Comment

2 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *