
टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में गॉडवुमन राधे मां की एंट्री होगी, ऐसी खबरें आ रही हैं। मेकर्स, राधे मां को बिग बॉस का हिस्सा बनाना चाहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, शो के करीबी सोर्स का कहना है कि राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर को शो के लिए फाइनल किया गया है। हाल ही में राधे मां को बिग बॉस का घर देखते हुए शूट किया गया है। शूट के लिए राधे मां ने अपना वही मशहूर लाल चोला पहना था। कयास लगाए जा रहे हैं कि राधे मां घर के अंदर जाने वालीं पहली सेलिब्रिटी होंगी।
इसके अलावा कहा यह भी जा रहा है कि निशांत सिंह मलखानी, इजाज खान, सारा गुरपाल, रुबीना दिलाइक, निक्की तम्बोली, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्या और जैस्मीन भसीन भी कंटेस्टेंट के रूप में घर में एंट्री लेंगे। इस बार बिग बॉस 14 (2020) में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। स्पा, मल्टीप्लेक्स, रेस्त्रां और शॉपिंग मॉल जैसी सभी सुविधाएं घर के अंदर मौजूद हैं।
‘बिग बॉस 14’, 3 अक्टूबर से शुरू होगा। इस शो को इस बार भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। हाल ही में कुमार सानू के बेटे जान सानू का वीडियो सामने आया था। वह ‘बिग बॉस 14’ के पहले कंटेस्टेंट हैं, जिनका नाम फाइनली सामने आया है। सलमान खान ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए जान सानू का घर के अंदर स्वागत किया। साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला को उनका गाइड बनाया गया।
बिग बॉस के इस बार के सीजन की स्पेशल थीम 'करारा जवाब' में सिद्धार्थ की मुख्य भूमिका होगी। वह कंटेंस्टेंट्स को बाहर से मॉनिटर करेंगे और उनकी परफॉर्मेंस को लेकर कॉमेंट/राय देंगे।
0 Comments