बल्लेबाजी के दौरान उनके चेहरे पर थकान साफ दिखी। 19वें ओवर में तो उन्हें ब्रेक भी लेना पड़ा।
धोनी 19वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए थके हुए लग रहे थे। वह बल्लेबाजी करते हुए शायद खुद को असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने इसी कारण चार गेंदें खेलने के बाद ब्रेक लिया। फिर हेलमेट, पैड, बल्ला सब उतारकर थोड़ी देर के लिए ब्रेक लिया। उन्होंने इसके बाद फिजियो की भी मदद ली। हालांकि, थोड़ी देर बाद पानी पीकर फिर खेलने लगे। 39 साल के धोनी के इस जज्बे की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो उनकी आलोचना करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसमें केआरके नाम से मशहूर अभिनेता, निर्माता और लेखक कमाल राशिद खान भी शामिल हैं।
बता दें कि धोनी छठे ओवर में ही 3 विकेट गिरने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। उस वक्त चेन्नई को 84 गेंदों में 129 रन बनाने थे।
केआरके महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई की हार का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट कर धोनी की फिटनेस को लेकर कटाक्ष भी किया। केआरके ने ट्वीट में लिखा, ‘भाई @msdhoni बाल काले करने से कोई जवान नहीं बन जाता! दो रन के लिए भागने पर आपकी सांस उखड़ जाती है, जो बुढ़ापे में सबके साथ होता है! लेकिन किसने कहा, कि बुढ़ापे में खेलकर बेइज्जती कराना जरूरी है! हम आपके फैन रहे हैं, आपको ऐसे देखकर अच्छा नहीं लगता! इज्जत के साथ संन्यास ले लो!’
जहां तक मैच की बात करें तो चेन्नई को आखिरी तीन ओवर में 63 रन बनाने थे। क्रीज पर रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी 27 गेंद में 24 रन बना चुके थे। जडेजा के 31 गेंद में 38 रन थे। 18वें ओवर की शुरू की तीन गेंदों पर जडेजा ने 12 रन बटोरे। चौथी गेंद पर वह आउट हो गए। उनकी जगह सैम करन आए। करन ने आते ही छक्के से खाता खोला। अगली गेंद पर एक रन लिया।Bhai @msdhoni बाल काले करने से कोई जवान नहीं बन जाता! 2 रन के लिए भागने पर आपकी साँस उखड़ जाती है, जो बुढ़ापे में सबके साथ होता है! लेकिन किसने कहा, कि बुढ़ापे में खेलकर बेइज़्ज़ती कराना ज़रूरी है! हम आपके फ़ैन रहे हैं, आपको ऐसे देखकर अच्छा नहीं लगता! इज़्ज़त के साथ सन्यास लेलो!
— KRK (@kamaalrkhan) October 2, 2020
19वें ओवर की पहली गेंद पर सैम करन ने एक रन लिया। अगली पांच गेंदें धोनी ने खेलीं और एक छक्के और एक चौके की मदद से 15 रन बनाए। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 27 रन बनाने थे। पहली गेंद पर वाइड से 5 रन मिले। फिर धोनी ने क्रमशः 2, 4, 1 रन लिए। चेन्नई को जीत के लिए 3 गेंद में 15 रन बनाने थे। हालांकि, वह सिर्फ 8 रन ही बना पाए और चेन्नई 7 रन से मैच हार गया।


0 Comments