साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कोरोना संक्रमित पाई गई हैl उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैदराबाद में अपनी आगामी परियोजना की शूटिंग के दौरान तमन्ना भाटिया में लक्षण दिखाई दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार तमन्ना भाटिया अपनी आगामी वेब-सीरीज की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थीं, जब उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए। 'सई रा' फिल्म की एक्ट्रेस को कथित तौर पर आगे के इलाज के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच देश भर के प्रशंसक सोशल मीडिया पर तेजी से उनके ठीक होने के लिए कामनाएं कर रहे हैं।
तमन्ना भाटिया को कोरोना होने की खबर से प्रशंसक और शुभचिंतक सदमे में हैं और ट्विटर पर 'गेट वेल सून' संदेशों के साथ उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अगस्त में तमन्ना के माता-पिता को वायरस के लक्ष्ण दिखाई दिए थे और उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर बताया था। तमन्ना भाटियाने ट्विटर पर लिखा था, 'मेरे माता-पिता को हल्के लक्षण कोविड-19 के दिखाई दे रहे है और एहतियात के तौर पर घर पर सभी ने तुरंत परीक्षण किया। नतीजे अभी आए हैं और दुर्भाग्य से मेरे माता-पिता का टेस्ट पॉजिटिव आया है।'
तमन्ना भाटिया के माता-पिता का टेस्ट पॉजिटिव आया था जबकि परिवार के बाकी सदस्यों, जिनमें स्वयं वे और कर्मचारी शामिल थे, का टेस्ट नेगेटिव आया था। दुर्भाग्य से अब अपनी आगामी परियोजना की शूटिंग के दौरान, तमन्ना भाटिया का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।




0 Comments