Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Latest Post

6/recent/ticker-posts

जानिए जेल के अंदर कैदियों को क्या सिखाती थीं रिया चक्रवर्ती?


 सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स कनेक्शन मामले रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। रिया चक्रवर्ती करीब को करीब एक महीने पहले एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। लेकिन अब रिया को जमानत मिल गई है। रिया ने करीब 1 महीना भायखला जेल में बिताया। कोर्ट के फैसले के अनुसार, अगर शाम तक पेपरवर्क पूरा हो जाता है तो रिया चक्रवर्ती आज (7 अक्टूबर) को रिहा हो जाएंगी। 'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया के बेल ऑर्डर में कोर्ट ने साफ शब्‍दों में यह माना है कि रिया चक्रवर्ती किसी भी ड्रग डीलर्स की चेन का हिस्सा नहीं हैं।


 ऐसे में उन्‍हें जेल में रखना उचित नहीं है। सतीश मानशिंदे ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया कि कैसे रिया चक्रवर्ती ने जेल में अपने द‍िन काटे। उन्‍होंने बताया कि जेल में वह योगा क्‍लास आयोजित करती थीं और उनके साथ जेल में बंद महिला कैदियों को भी वह योगा सिखाती थीं। मानशिंदे ने कहा कि वह खुद रिया को देखने जेल गए थे।


सतीश मानशिंदे ने कहा कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ नफरत भरा कैंपेन चलाया गया क्योंकि वह सुशांत से प्‍यार करती थीं। लेकिन वह बंगाल की बाघिन है और वापस लड़ेगी। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। वहीं, रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। ऐसे में साफ है कि रिया के भाई को अभी भी जेल में ही रहना होगा। ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। वहीं रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। इसके अलावा ड्रग पेडलर बासित परिहार की जमानत याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है।रिया को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। अगर उन्हें मुंबई से बाहर जाना है तो मंजूरी लेनी होगी। रिया को जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उन्हें हाजिर होना होगा।


हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एक बार फिर से कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले में गिरफ्तार सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित 18 लोगों की न्यायिक हिरासत 20 अक्तूबर तक बढ़ा दी थी।

Post a Comment

0 Comments

Contact Form

Name

Email *

Message *